
वेस्टिबुलर माइग्रेन एक ऐसा माइग्रेन है जो वेस्टिबुलर नस पर असर करता है। माइग्रेन की तरह, वेस्टिबुलर माइग्रेन भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज़्यादा असर करता है और जवान और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में प्रचलित है। कुछ मामलों में, यह बच्चों में भी हो सकता है। यह डिसॉर्डर मरीजों के रोजमर्रा के जीवन पर असर डालता है और सिर घूमने की वजह से चिंता का कारण बन सकता है।
वेस्टिबुलर माइग्रेन का मुख्य सिमटम बार-बार सिर घूमना है, और यह कुछ सेकंड से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। वेस्टिबुलर माइग्रेन के मरीज़ अक्सर सिर घूमने की शिकायत से पहले, उसके दौरान या उसके बाद सिरदर्द की शिकायत करते हैं, हालाँकि सभी वेस्टिबुलर माइग्रेन के मरीज़ों को सिरदर्द नहीं होता है।
सिर घूमने या वर्टिगो के कारण डायग्नोसिस के लिए वर्टिगो का पूरा जांच जरूरी होता है। इस जांच में आम तौर पर नीचे दिए गये टेस्ट शामिल होते हैं:
न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो-ओटोलॉजिस्ट वेस्टिबुलर माइग्रेन के डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट में स्पेशलिस्ट होते हैं।
क्या आपको बार बार सिरदर्द के साथ चक्कर आते हैं? मूल कारण जानने के लिए आज ही अपना अपॉइंटमेंट बुक करें।