I would like NeuroEquilibrium to contact me to provide information about vertigo, and offers.
Please wait...
बीमारी के बारे में
वेस्टिबुलर न्यूरिटिस, जिसे वेस्टिबुलर न्यूरोनाइटिस के नाम से भी जाना जाता है, तब होता है जब कोई वायरल इन्फेक्शन वेस्टिबुलर नस में सूजन को ट्रिगर करता है। यह नस संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होती है, और इसकी कमज़ोरी के कारण सिर घूमना और असंतुलन हो सकता है। सामान्य वायरल इन्फेक्शन, जैसे कि सर्दी, फ्लू या गले में खराश, इस सूजन का कारण बन सकते हैं।
सिमटम
सिर घूमना या वर्टिगो: सिर घूमने का एहसास बहुत तेज होता है, खास तौर पर पहले कुछ दिनों में यह बहुत गंभीर होती है।
मतली और उल्टी: वर्टिगो के साथ-साथ, ये सिमटम मरीज को कमजोर कर सकते हैं।
फोकस करने में मुश्किल: खास तौर पर सिर हिलाते समय, जिससे डेली ऐक्टिविटीज़ चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं।
लेबिरिंथाइटिस और वेस्टिबुलर न्यूरिटिस में समान विशेषताएँ होती हैं। वेस्टिबुलर न्यूरिटिस में, वेस्टिबुलर नस का केवल वेस्टिबुलर हिस्सा ही सूज जाता है, जिससे संतुलन पर असर पड़ता है। इसके विपरीत, लेबिरिंथाइटिस वेस्टिबुलर नस के दोनों हिस्सों पर असर करता है, जिससे संतुलन और सुनने की समस्याएँ होती हैं।
डायग्नोसिस
डायग्नोसिस में वेस्टिबुलर सिस्टम के कार्य को ईवैल्यूऐट करने के लिए कई टेस्ट शामिल हैं:
वीडियोनिस्टाग्मोग्राफी (VNG): सहज रूप से हॉरिजॉन्टल निस्टागमस का पता लगाता है, जो ऑप्टिक फिक्सेशन के साथ कम हो जाता है।
वीडियो हेड इंपल्स टेस्ट (vHIT): जिस साइड पर असर हुआ है उसमें वेस्टिबुलो-ओकुलर रिफ्लेक्स में कमियों की पहचान करता है।
सब्जेक्टिव विज़ुअल वर्टिकल (SVV): वर्टिकल प्लेन के गलत अनुमान को मापता है, जो आमतौर पर डैमिज हुए साइड की ओर 10° से ज़्यादा शिफ्ट हो जाता है।
क्रेनियोकॉर्पोग्राफी (CCG): अनटरबर्गर टेस्ट के दौरान जिस साइड पर असर हुआ है उसकी ओर रोटेशन को दिखाता है।
डायनेमिक विज़ुअल एक्यूटी (DVA): आँखों के मूवमेंट के दौरान विज़ुअल एक्यूटी में किसी भी कमी का आकलन करता है।
ऑडियोग्राम और इंपीडेन्स माप: सुनिश्चित करें कि कोई कोक्लीयर या कान के बीच के हिस्से में हानि न हो।
आमतौर पर एक सामान्य न्यूरोलॉजिकल टेस्ट किया जाता है, और कुछ दिनों में, वेस्टिबुलर सिमटम आमतौर पर कम हो जाते हैं, जिससे सिर घूमने का एहसास कम हो जाता है। मतली और उल्टी जैसे न्यूरोवेजिटेटिव सिमटम भी कम हो जाते हैं, हालांकि असंतुलन कुछ समय तक बना रह सकता है। यदि वर्टिगो के साथ असामान्य सिरदर्द या न्यूरोलॉजिकल सिमटम भी हैं, तो सेंट्रल डिसॉर्डर है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए दिमाग का एमआरआई की सिफारिश की जाती है।
ट्रीटमेंट
ट्रीटमेंट में वेस्टिबुलर न्यूरिटिस के सिमटम को मैनेज करना और जितना हो सके उतनी जल्दी वेस्टिबुलर रीहैबिलिटेशन शुरू करना शामिल है।
सिमटम का मैनेजमेंट
दवा: मतली और उल्टी को कंट्रोल करने के लिए मुंह से लेने वाली दवाईयां दी जाती हैं। गंभीर मतली के मामलों में, शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए IV फ्लूइड दिए जा सकते हैं।
वेस्टिबुलर सप्रेसेंट्स: ये दवाईयां वर्टिगो और सिर घूमने की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करती हैं, लेकिन देरी से होने वाली या अधूरी रिकवरी से बचने के लिए इनका उपयोग तीन दिनों से ज़्यादा नहीं किया जाना चाहिए।
स्टेरॉयड: नस में सूजन और जलन को कम करने के लिए इन्फेक्शन की शुरुआत के पहले पांच दिनों के अंदर उपयोग किया जाता है।
वेस्टिबुलर रीहैबिलिटेशन: वेस्टिबुलर रीहैबिलिटेशन का उद्देश्य संतुलन के काम में बदलाव को अडैप्ट करने के लिए दिमाग को फिर से ट्रेन करना है, यह एक प्रोसेस है जिसे वेस्टिबुलर काम्पन्सेशन के नाम से जाना जाता है। इसमें खास संतुलन के कार्यों को ईवैल्यूऐट करके उनको टारगेट किया जाता है:
वेस्टिबुलोस्पाइनल सिस्टम: खड़े होने और चलने के दौरान संतुलन के काम का आकलन करता है।
वेस्टिबुलर ओकुलर सिस्टम: आराम करते समय और सिर को हिलाते समय विज़न की स्थिरता को ईवैल्यूऐट करता है।
बैठने कि स्थिति और सेंटर ऑफ ग्रैविटी का कंट्रोल
ईवैल्यूऐशन के आधार पर, मरीज को व्यक्तिगत वेस्टिबुलर रीहैबिलिटेशन प्रैक्टिस की सलाह दी जाती है।
संतुलन के लिए व्यायाम संतुलन के लिए व्यायाम दिमाग को नई सिचूऐशन में अजस्ट करने और खराब संतुलन सिस्टम से मिलने वाले भ्रामक संकेतों के बावजूद संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये व्यायाम मरीज की कंडीशन और प्रोग्रेस के अनुसार तैयार किए जाते हैं, जिन्हें दिन में 2-3 बार किया जाता है। व्यायाम करने के तरीके और गिरने से बचने के लिए घर पर सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए जाते हैं। ऐसे मामलों में जहां घर पर किए जाने वाले व्यायाम असरदार नहीं होते हैं, थेरपिस्ट के गाइडन्स में रीहैबिलिटेशन जरूरी होता है।